पंजाब की कटरीना कहलाने वाली शहनाज गिल 'बिग बॉस 13' में अपनी उल्लेखनीय उपस्थिति और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ केमिस्ट्री की वजह से काफी फेमस हो चुकी हैं। शो के दौरान सलमान खान के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग नजर आई थी। यही वजह है कि वह बिग बॉस की अब तक की सबसे मशहूर सेलेब्स में से एक हैं। इस बीच एक्ट्रेस से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
2 of 4
सलमान खान- शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की माने तो शहनाज गिल सलमान खान के साथ 'बिग बॉस 16' होस्ट करती दिख सकती हैं। 'बिग बॉस' से जुड़ी ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक शो 1 अक्टूबर से शुरू होगा और शहनाज गिल होस्ट सलमान खान के साथ शो के प्रीमियर एपिसोड में नजर आएंगी। हालांकि अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खबरें आ रही हैं कि शहनाज़ केवल प्रीमियर एपिसोड में ही सलमान के साथ स्टेज पर होंगी।
3 of 4
शहनाज गिल, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है। शो के मेकर्स इस बार खासतौर पर सावधानी बरत रहे हैं। वहीं, शहनाज गिल की बात करें तो वह फिलहाल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग में बिजी हैं। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती और पूजा हेगड़े भी हैं। सलमान के जीजा आयुष शर्मा भी फिल्म का हिस्सा थे। हालांकि, वह कथित तौर पर फिल्म से बाहर हो गए हैं।
4 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शहनाज ने 'बिग बॉस 13' से घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। बिग बॉस से बाहर आने के बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया। वह आखिरी बार दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'होन्सला रख' में नजर आई थीं। इससे पहले मई में, शहनाज को ईद की पार्टी पर सलमान की बहन अर्पिता खान के घर पर देखा गया था। इसके अलावा वह शिल्पा शेट्टी के टॉक शो में भी नजर आ चुकी हैं।