अपनी अतरंगी अदाओं के ले मशहूर अभिनेता शरमन जोशी और अपने डील डौल से सबको आकर्षित करने वाले अभिनेता साहिल खान जल्द ही एक बार फिर एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। अभी इस फिल्म का नाम तो नहीं रखा गया है, लेकिन ये दोनों ही प्रतिभाशाली कलाकार लगभग 20 साल बाद एक बार फिर से साथ में काम करने जा रहे हैं।
2 of 5
शरमन जोशी, साहिल खान
- फोटो : social media
शरमन जोशी और साहिल खान ने इससे पहले साल 2001 में एक साथ फिल्म ‘स्टाइल’ में काम किया था। दो साल फिर साल 2003 में दोनों की जुगलबंदी फिल्म ‘एक्सक्यूज मी’ के लिए हुई। अब शरमन और साहिल की एक नई फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में एक नई हीरोइन भी लॉन्च होने वाली है।
3 of 5
शरमन जोशी, साहिल खान
- फोटो : social media
फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग आबू धाबी में होगी। इस फिल्म में चार गाने भी होंगे। अभिनेता शरमन जोशी कहते हैं, "फिल्म की शूटिंग शुरू होने को लेकर मैं काफ़ी उत्साहित हूं. इससे पहले मैंने और साहिल ने जिन फिल्मों में काम किया था, उन फिल्मों में मेरी और साहिल की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था। साथ में हमारी पहली कमर्शियल हिट फिल्म को राजू हीरानी सर ने भी देखा था और फिर उन्होंने मुझे फिल्म 'थ्री इडियड्स' के लिए कास्ट किया था।”
OMG 2: अक्षय कुमार ने रोक की अफवाहों पर लगाया विराम, तय तारीख को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'ओएमजी 2'
4 of 5
साहिल खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं साहिल खान कहते हैं, "इस फिल्म के लेखक और निर्देशक सैम खान को मैं एक लम्बे अर्से से जानता हूं और मैं उनके निर्देशन में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। इस फिल्म के जरिये मैं और शरमन दोबारा से साथ नजर आने वाले हैं। वह न सिर्फ एक बढ़िया इंसान हैं, बल्कि वो एक बेहतरीन कलाकार भी हैं. उनके साथ काम करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है।”
5 of 5
शरमन जोशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के संवाद और पटकथा को लिखने का काम मिलाप झवेरी को मिला है, उनके मुताबिक, यह एक बेहद मनोरंजक फिल्म होगी जिसमें दर्शकों को अंत तक बांधे रखने के लिए तमाम मसाले मौजूद होंगे।