रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेट ब्वॉय हैं जो अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' से खुद को एक्शन हीरो की लिस्ट में शामिल करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में रणबीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त नजर आएंगे। फिल्म को हिट करवाने के लिए रणबीर इन दिनों 'शमशेरा' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी इस फिल्म को लेकर खुलकर बात की। रणबीर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई सीक्रेट्स भी बताए हैं।
Shamshera: शूटिंग के बाद निर्देशक को जमकर गालियां देते थे रणबीर कपूर, मेकर्स के इस काम से हो गए थे परेशान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 10 Jul 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन