लंबे समय से बड़े परदे से दूर हो चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एक बार फिर से कमबैक करने को तैयार हैं। वह जल्दी ही एक रहस्यमय महिला के किरदार में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद शमिता शेट्टी ने दी है। पता हो कि शमिता शेट्टी आखिरी बार फिल्म 'कैश' में नजर आईं थीं।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता की अपकमिंग फिल्म का नाम 'द टेनन्ट' है। उनकी इस फिल्म का निर्देशन सुश्रुत जैन कर रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए शमिता शेट्टी बताया कि यह उनका इंटरनेशनल प्रोजेक्ट हैं। वह इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म से वह करीब 10 साल बात परदे पर कमबैक कर रही हैं।
शमिता शेट्टी ने 'द टेनन्ट' की कहानी को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी मध्य वर्ग की रहस्यमय महिला की है। फिल्म में वह इस महिला के लीड रोल में नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि 'द टेनन्ट' को लेकर उन्होंने सभी तैयारियां कर ली हैं। जल्दी ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
आपको बता दें कि शमिता शेट्टी ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत फिल्म 'मोहब्बतें' से की थी। इसके बाद उन्होंने जहर, वजह: अ रीजन टू किल, बेवफा, फरेब, कैश जैसी फिल्मों में काम किया। 'मोहब्बतें' को छोड़ दिया जाए तो बाकी किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया। इसके बाद वह लंबे समय के लिए बड़े परदे से दूर हो गईं।