लॉकडाउन में जब सब कुछ बंद पड़ा हुआ है तो बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया के जरिए फैंस का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं। कभी वो घर के रोजाना के काम करते हुए, तो कभी फनी वीडियोज साझा करते हैं। अभिनेता शाहिद कपूर का नया वीडियो इसकी ही मिसाल है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लॉकडाउन में शाहिद कपूर का हुआ ऐसा हाल, वीडियो देख पत्नी मीरा ने कहा- 'तुमने सच में..'
शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो अजीब सी आवाज निकालते हुए कहते हैं ‘It’s Time For quarantine (ये क्वारंटीन का वक्त है)’, शाहिद को इस अंदाज में बोलते हुए देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Entering quarantine phase 4 be like . . @mira.kapoor can’t deal no more with me.
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
वीडियो के साथ शाहिद ने कैप्शन में लिखा, ‘क्वारंटीन फेज चार में दाखिल हो रहे हैं। मीरा कपूर अब मुझे और नहीं झेल सकतीं’। शाहिद ने पत्नी मीरा को भी टैग किया। जिसके बाद मीरा ने लिखा, ‘तुमने सच में ये बेहूदा सा वीडियो पोस्ट कर दिया’।
याद दिला दें कि इससे पहले शाहिद ने अपनी एक तस्वीर साझा की थी जो फिल्म 'पद्मावत' के दौरान खींची गई थी। तस्वीर में शाहिद की बॉडी देख फैंस भी हैरान रह गए थे और उनकी जमकर तारीफ करने लगे। किसी ने उन्हें परफेक्ट वन बताया तो किसी ने उनकी तुलना 'बाहुबली' से की।
बात मीरा राजपूत की करें तो वो भले ही बॉलीवुड से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस की तादाद लाखों में हैं। शाहिद और मीरा के दो बच्चे बेटी मीशा और बेटा जैन है। लॉकडाउन में परिवार घर पर ही वक्त बिता रहा है।
जरीन खान सहित इन पांच अभिनेत्रियों ने किया था सलमान खान के साथ अपना डेब्यू, जानिए अब कहां हैं