शाहरुख खान अक्सर ट्विटर पर अपने फैंस से बात करते हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने #Ask SRK सेशन किया जिसमें उन्होंने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। शाहरुख अपने जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं इस दौरान वह कई मजेदार जवाब भी देते हैं तो कई बार फैंस को फटकार भी लगाते हैं।
नाराज शाहरुख ने लगाई अपने फैन को जबरदस्त फटकार, बोले- 'दोबारा ना करें ऐसी हरकत'
सवाल-जवाब के इस सेशन में कई लोगों ने संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' के बारे में शाहरुख से पूछा कि उन्हें फिल्म कैसी लगी। जिसके जवाब में शाहरुख ने कहा कि उन्हें 'पद्मावत' बहुत अच्छी लगी। इसके अलावा उन्होंने आनंद एल राय निर्देशित फिल्म 'जीरो' पर भी बात की।
कुछ फैंस ने शाहरुख से ऐसी बातें भी की जिससे वह नाराज दिखे और फटकार भी लगाई। दरअसल, ट्विटर पर करण पटेल नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ओवरपास ब्रिज पर खड़े होकर 'जबरा' गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो मुंबई में ही बनाया गया है। करण पटेल ने लिखा कि 'आपको प्यार जताने का मेरा यह तरीका।'
My way to show the love for you @iamsrk #AskSRK#SRK #ShahRukhKhan #KingKhan pic.twitter.com/VoAo76kK6L
फैन का इस तरह स्टंट करना शाहरुख को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्होंने तुरंत इस पर रिप्लाई किया कि, 'ओह यह डरावना है। कृपया ध्यान रखें और अगली बार ऐसी चीजें ना करें, प्लीज।' अपने चहेते स्टार के लिए फैंस का ऐसा क्रेज अधिकतर देखने को मिलता है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ के एक फैन ने दीवार से छलांग लगाते हुए वीडियो पोस्ट किया था जिस पर टाइगर ने नाखुशी जताई थी।
Oh that’s scary. Please be careful and don’t do such dangerous things. Please https://t.co/qGQHu1scjO