बॉलीवुड के किंग खान यानी
शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म 'जीरो' के सेट की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं।
फिल्म 'जीरो' में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ हैं। इस फिल्म में शाहरुख एक बौने का किरदार कर रहे हैं। वायरल हुई फोटो खुद शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की है।
इस फोटो में शाहरुख के साथ फिल्म की हीरोइन करटीना कैफ, डायरेक्टर आनंद एल राय और लेखक हिमांशू शर्मा भी नजर आ रहे हैं। फोटो में कटरीना शाहरुख को सोते हुए दिखा रही हैं, वहीं आनंद और हिमांशू शाहरुख को बहुत ही ध्यान से देख रहे हैं। शाहरुख ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में कटरीना को अपना मीडिया मैनेजर बताया। उनकी इस फोटो का काफी लोगों पसंद कर रहे हैं।
जनवरी में फिल्म 'जीरो' का टीजर रिलीज हुआ था, जो कुछ ही समय में काफी हिट हो गया था। शाहरुख, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की एक साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले यह तीनों स्टार फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आ चुके हैं।