नए साल में बॉलीवुड बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कई बिग बजट की फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी, तो कुछ सुपरहिट जोड़ियां फिर से पर्दे पर नजर आएंगी। इन जोड़ियों में से सबसे पहले सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने के शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण तैयार हैं। दोनों 'पठान' में साथ नजर आएंगे। वहीं, इनके अलावा अजय देवगन-तब्बू, कार्तिक-कृति सहित कई जोड़ियां शामिल हैं। तो चलिए बताते हैं आपको कि कौन सी जोड़ियां फिर से पर्दे पर साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं...
Bollywood: शाहरुख-दीपिका ही नहीं नए साल में बड़े पर्दे पर वापस लौट रहीं ये जोड़ियां,मचाएंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण
लिस्ट की शुरुआत शाहरुख और दीपिका से होती है। दोनों की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं, फिल्म टीजर जारी होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों इससे पहले 'ओम शांति ओम', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' में नजर आ चुके हैं।
Avatar 2: नंबर वन हॉलीवुड फिल्म बनी ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’, ‘एवेंजर्स एंडगेम’ पहुंची दूसरे नंबर पर
अजय देवगन-तब्बू
अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी जब भी साथ नजर आई है, दोनों ने धमाल मचाया है। हाल ही में आई फिल्म 'दृश्यम 2' ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और अब वह 'भोला' में साथ दिखाई देंगे। वहीं, इससे पहले दोनों आठ फिल्मों में साथ नजर आए हैं, जिनमें से छह हिट साबित हुई हैं। ये फिल्में हैं 'विजयपथ', 'हकीकत', 'दृश्यम', 'गोलमाल अगेन', 'दे दे प्यार दे' और 'दृश्यम 2' हैं।
Amitabh Bachchan: ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से हो गई एक भूल, माफी मांगने के बाद भी आ गए ट्रोल्स के निशाने पर
सलमान खान-कटरीना कैफ
सलमान और कटरीना 'टाइगर' की अपनी तीसरी किस्त 'टाइगर 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दोनों 'टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'युवराज', 'मैंने प्यार क्यों किया' के अलावा कई फिल्मों में साथ नजर आए हैं। वहीं, अब 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।
कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी
2022 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया 2' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। फिल्म में कार्तिक और कियारा की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब वह 'सत्य प्रेम की कथा' में साथ दिखाई देंगे।
Janhvi Kapoor: जूनियर NTR के साथ फिल्म के लिए जान्हवी ने बढ़ाई फीस, रश्मिका मंदाना से ज्यादा की डिमांड