नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' का पहला सीजन दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब इसका दूसरा सीजन भी आ गया है। इसमें महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी और सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह नजर आ रही हैं। दूसरा सीजन काफी मजेदार है। इस शो में सीमा सजदेह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उन्हें इस शो में हिस्सा लेने के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। सीमा ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
2 of 4
सोहेल खान, सीमा सजदेह
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शो में महीप कपूर, नीलम कोठारी, भावना पांडे और सीमा सजदेह की पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजों को दिखाया गया है। इस रियलिटी सीरीज में इस बार बोल्डनेस का स्तर काफी बढ़ाया गया है। शो को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। शो के दौरान चारों बॉलीवुड वाइव्स के बीच की दोस्ती को भी बखूबी दिखाया गया है। चारों के बीच होने वाले मस्ती-मजाक के अलावा शो में सीमा की लाइफ की कुछ निजी चीजों को भी साझा किया गया है। बता दें कि बीते दिनों ही सीमा और एक्टर सोहेल खान का तलाक हुआ है। शो में उन्होंने 'खान' सरनेम के बिना स्वतंत्र जीवन जीने की बात भी कही है। उनके इस बयान पर दर्शकों के एक वर्ग ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
3 of 4
सीमा सजदेह
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दर्शकों का एक वर्ग सीमा को अभी भी शो का हिस्सा होने के लिए ट्रोल कर रहा है। उनका कहना है कि सोहेल खान से तलाक होने के बाद अब वह 'बॉलीवुड वाइफ' नहीं हैं। लोग सीमा से सवाल कर रहे हैं कि वह इस शो से क्यों जुड़ी हुई हैं? हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान सीमा ने इसका करारा जवाब देते हुए कहा है, 'मुझे नहीं पता था कि महिलाओं को उनके पति और उनके सरनेम से ही पहचाना जाता है। क्या यही उनकी पहचान है?'
4 of 4
सीमा सजदेह
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के दौरान सीमा अपने बेटे निर्वाण खान के साथ चैट करती भी नजर आईं। सोहेल खान से तलाक और फिर खान सरनेम हटाने को लेकर निर्वाण की प्रतिक्रिया पर बात की। उन्होंने कहा कि वह अभी भी इसी फैक्ट को समझने की कोशिश कर रही हैं कि उनके बच्चों का उपनाम उनके जैसा नहीं होगा।