जैकी श्रॉफ इन दिनों अपनी नई फिल्म बागी-2 के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान रविवार को टाईगर कलर्स के सिंगिंग रियलिटी शो राइजिंग स्टार-2 के स्टेज पर पहुंचे। जहां फिल्म की एक्ट्रेस दिशा पटानी भी मौजूद थीं। शो में न टाईगर ने सिर्फ अपने डांस मूव्स से फैंस का दिल जीता बल्कि अपने अजीबोगरीब नाम से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया।
टाईगर श्रॉफ ने बताया कि बचपन में उन्हें काटने की बुरी आदत थी इसलिए उनके एक्टर पिता जैकी श्रॉफ ने उनका नाम टाईगर रख दिया था। ये सुनते ही शो में कोई भी खुद को ठहाका लगाने से नहीं रोक पाया।
बता दें कि 30 मार्च, 2018 को रिलीज होने वाली 'बागी 2', साल 2016 की फिल्म बागी का सीक्वल है। इसमें टाईगर के अपोजिट श्रद्धा कपूर थीं। इस बार फिल्म में टाईगर की 'खास दोस्त' दिशा को कास्ट किया गया है।