इस तस्वीर को देख यकीनन आपको रामानंद सागर का मशहूर शो 'कृष्णा' याद आ गया होगा। 80 और 90 के उस दशक में ये शो ना सिर्फ लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ बल्कि इसका हर किरदार भी सभी लोगों के दिलों में रच-बस गया। उन्हीं किरदारों में से एक रहा भगवान कृष्ण का। इस किरदार को निभाया था एक्टर सर्वदमन डी बनर्जी ने।
2 of 11
सर्वदमन डी बनर्जी
- फोटो : Facebook/Sarvadaman-DBanerjee
इस किरदार ने सर्वदमन बनर्जी को इस कदर लोकप्रिय बना दिया था कि इसके बाद उन्हें कई इसी तरह के शोज ऑफर हुए जिनमें वो नजर आए, जैसे कि 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय'। इन सभी शोज में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण का ही रोल प्ले किया।
टीवी शोज के अलावा सर्वदमन बनर्जी ने बड़े परदे पर भी अपनी किस्मत आजमाई और कई फिल्मों में नजर आए जिनमें 'स्वामी विवेकानंद', 'स्वयं कृषि', 'आदि शंकराचार्य' जैसी फिल्में शामिल हैं, लेकिन इन फिल्मों से सर्वदमन बनर्जी को कोई खास पहचान नहीं मिली और फिर उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
4 of 11
सर्वदमन डी बनर्जी
- फोटो : Facebook/Sarvadaman-DBanerjee
क्या आप जानते हैं कि आजकल सर्वदमन बनर्जी कहां हैं और क्या कर रहे हैं ? जब आप इस बारे में जानेंगे तो यकीनन ही आपको उन पर गर्व होगा।
5 of 11
सर्वदमन डी बनर्जी
- फोटो : Facebook/Sarvadaman-DBanerjee
आज सर्वदमन बनर्जी फिल्मी चकाचौंध से दूर ऋषिकेश में हैं और वहां लोगों को मेडिटेशन सिखाते हैं। पिछले साल एक दिए इंटरव्यू में सर्वदमन ने इसका जिक्र किया था कि उन्होंने फिल्मों और टीवी की दुनिया क्यों छोड़ी ?