'केदारनाथ' और 'सिंबा' फिल्म से पहचान बनाने वाली सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों काफी कॉन्फिडेंट हैं। सारा की हाल ही में रिलीज फिल्म 'सिंबा' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर चुकी है तो वहीं अब उनकी झोली में कई बड़े बजट की फिल्में हैं। इस बीच सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू के दौरान अपने और करीना कपूर खान के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
करीना कपूर के साथ निजी रिश्ते पर पहली बार सारा अली खान का बड़ा खुलासा, बताया कैसी हैं सौतेली मां?
सारा ने आगे कहा - 'रही बात हमारी निजी रिश्ते की तो मैं हमेशा इस बात को लेकर क्लीयर थी कि जो मेरे पापा को खुश रखेगा उससे मैं खुश होंगी फिर चाहे वह कोई भी हो। मैं और करीना दोस्त हैं और हम लोगों के बीच हेल्दी रिश्ता है। मेरे लिए यह सब इसलिए भी आसान हो पाया क्योंकि मेरा पास मां हैं जो मुझे हमेशा अच्छा महसूस कराती हैं। मां ने ही मुझे पापा की करीना से दूसरी शादी के लिए तैयार किया था।'
इसके साथ ही सारा ने कहा - 'अगर आपके पास मां है जो यह कहती है कि ये इयरिंग मत पहनो दूसरी चांद वाली पहनो..इस तरह की सकारात्मक सोच आपको कुछ भी करने के लिए कंफटेबल महसूस कराती है।' काम की बात करें तो इस वक्त सारा अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कार्तिक और सारा की अगली फिल्म का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो अगली फिल्म 'लव आजकल' के रीमेक का है।
वायरल वीडियो में सारा और कार्तिक एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो लव आजकल के रीमेक का ही है। कार्तिक-सारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वीडियो बहुत ज्यादा साफ नहीं है इसलिए यह कहना मुश्किल है कि ये सारा और कार्तिक ही हैं। कार्तिक और सारा की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस बेताब हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सारा, कार्तिक को डेट करने की बात कह चुकी हैं। सारा ने एक चैट शो में कहा था कि अगर मौका मिला तो वो कार्तिक को डेट करना चाहेंगी।
A post shared by SARA AND KARTIK (@kartikandsaralovers) on