{"_id":"5b2b3ea64f1c1b6d4d8b7b01","slug":"sanjay-dutt-did-not-watch-ranbir-kapoor-starrer-sanju-yet-and-this-is-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त ने अभी तक नहीं देखी अपनी बायोपिक, 'संजू' ना देखने की वजह आपको भी हैरान करेगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त ने अभी तक नहीं देखी अपनी बायोपिक, 'संजू' ना देखने की वजह आपको भी हैरान करेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
sanju
फिल्म 'तोरबाज' की शूटिंग करके लौटे फिल्म अभिनेता संजय दत्त बुधवार की रात ऋषि कपूर से मिलने उनके घर पहुंचे। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर उनकी बायोपिक संजू की मेन लीड में हैं। संजय दत्त के साथ रणबीर कपूर और उनकी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी थीं।
sanju
संजय दत्त ने कहा कि उन्होंने अपनी बायोपिक 'संजू' अब तक देखी नहीं है। और, वह चाहते हैं कि ये फिल्म वह थिएटर में देखें ताकि दर्शकों का रिएक्शन भी उन्हें पता चल सके। बता दें संजू के ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस दौरान संजय दत्त ने सेल्फी भी खिंचवाई। ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर सेल्फी शेयर की है।
sanju
बता दें इस साल की मोस्ट अवेडेड फिल्म में अगर कोई टॉप पर है तो वो फिल्म है संजय दत्त की बायोपिक 'संजू'। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लोगों में इस फिल्म को देखने का जबरदस्त क्रेज है। दर्शक रणबीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऋषि कपूर और संजय दत्त एक दूसरे के काफी करीब है। हाल ही में रणबीर कपूर ने उस वाकये का भी जिक्र किया था जब ऋषि कपूर ने बेटे को बिगाड़ने और ज्यादा लाड़ प्यार करने के लिए संजय दत्त को डांट भी दिया था।
Us three last night at home! pic.twitter.com/GNiM1eG60Q
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 21, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
‘संजू’ 29 जून को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा परेश रावल, विकी कौशल, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, मनीषा कोईराला और बोमन ईरानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।