बिग बॉस सीजन 12 की रंगारंग शुरुआत के साथ ही सलमान जब शो कर रहे थे और अचानक एक वकील पुलिस वाले के साथ पहुंच गया। सलमान कहते हैं- ये वो कंटेस्टेंट हैं जिनके साथ मेरा पुराना नाता रहा है, वकील और पुलिस। फिर इन्होंने भाई को कठघरे में खड़ा कर पूछ डाले कुछ सवाल, जानिए क्या मिला जवाब।
सलमान से पहला सवाल शादी को लेकर पूछा गया तो भाईजान बोले-मुझे शादी करने को अक्सर वही लोग सवाल पूछते हैं जो शादीशुदा होते हैं और सोचते हैं कि मैं भी इस चंगुल में फंस सकूं। रोमिल ने पूछा कि अगर आप एक्टर न बनते तो क्या बनते। सलमान बोले-या तो वे पुलिस इंस्पेक्टर बनते या वकील। अगला सवाल था कि बिग बॉस के घर में वो किसके साथ जाना चाहेंगे तो सलमान का कहना था कि वो मनवीर को लेकर जाएंगे क्योंकि वो विनर हैं और खेल को जानते हैं।
उसके बाद शिल्पा ने सलमान से पूछा कि आप किस एक्ट्रेस के साथ घर के अंदर जोड़ी बनाकर जाना चाहेंगे, जिसके जवाब में सलमान कहते हैं कि वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ घर में जाना पसंद करेंगे। वह कहते हैं कि सोनाक्षी काफी समझदार हैं बाकी उनका कोई दोस्त उतना समझदार नहीं है कि वो बिगबॉस के घर में रह सके। उन्होंने कहा कि वैसे रानी मुखर्जी और जैक्वलीन को भी अपने साथ ले जा सकते हैं।
सलमान खान बिग बॉस का 9वां सीजन होस्ट करने जा रहे हैं। भारतीय टेलीविजन पर 'बिग बॉस' की शुरुआत साल 2006 से हुई थी। शुरुआत के अगर तीन सीजन को छोड़ दिया जाए तो सलमान खान का 'बिग बॉस' पर दबदबा लगातार बढ़ता चला गया और इसी के साथ उनका साथ फैंस के साथ रिश्ता और मजबूत होता चला गया। यहां तक कि अब 'बिग बॉस' का नाम सुनते ही सबसे पहले चेहरा आंखों के सामने जिस शख्स का आता है वह दबंग खान ही हैं।
सलमान खान से पहले 'बिग बॉस' कई सेलिब्रिटी होस्ट कर चुके हैं। इनके नाम अरशद वारसी, अमिताभ बच्चन और शिल्पा शेट्टी हैं। हालांकि फराह खान ने कुछ एपिसोड होस्ट किए हैं और एक सीजन सलमान ने संजय दत्त के साथ भी होस्ट किया है, लेकिन इन सब पर सलमान खान ही भारी पड़े जिसकी वजह सलमान का बिंदास अंदाज है। इस बार तो पहले ही एपीसोड में दो कंस्टेंस्ट वोटिंग के आधार पर बाहर कर दिए गए।