सलमान खान को लेकर फैंस को जिस चीज का सबसे ज्यादा इंतजार रहा है वो है उनकी शादी। फैंस को इतना इंतजार उनकी फिल्मों का भी नहीं है जितना कि उनकी शादी का। यहां तक कि सलमान के परिवार वाले और बाकी को-स्टार्स भी उनकी शादी को लेकर ही एक्साइटेड दिखे।
आहिल के जन्मदिन ने सलमान की होने वाली दुल्हन की पोल खोल दी है। वो लड़की जन्मदिन की पार्टी में सलमान की मां के साथ इतनी नजदीकी से दिखी कि लगा मानों उनकी बहू हो।
ये लड़की बनेगी सलमान खान की दुल्हनिया, परिवार वालों को भी है पसंद
ये तस्वीरें बता रही हैं कि सलमान खान को अपनी दुल्हनिया मिल ही गई है। जी हां, यहां किसी और की नहीं बल्कि यूलिया वंतूर की ही बात हो रही है। यूलिया जिस तरह मालदीव में आहिल के जन्मदिन पर सलमान के परिवार के साथ एक्टिव दिखी, उससे पक्का हो रहा है कि सलमान उनसे ही शादी करने जा रहे हैं।
ये लड़की बनेगी सलमान खान की दुल्हनिया, परिवार वालों को भी है पसंद
3 of 9
सलमान खान और यूलिया वंतूर
यूं भी यूलिया सलमान और उनकी मां के साथ जिस पोज में नजर आती हैं, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि सलमा और सलमान ने उन्हें बहू के तौर पर स्वीकार कर लिया है।
ये लड़की बनेगी सलमान खान की दुल्हनिया, परिवार वालों को भी है पसंद
4 of 9
मालदीव में परिवार और यूलिया के साथ सलमान खान
यूलिया वंतूर हर जगह सलमान के साथ ही नजर आती हैं। इतना ही नहीं खान परिवार के हर छोटे-बड़े फंक्शन में यूलिया को खास अहमियत दी जाती है। हाल ही में यूलिया सलमान खान और उनके पूरे परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए भी गईं, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं। वहीं पिछले साल दोनों की सगाई की खबरें भी आईं लेकिन बाद में वो अफवाह साबित हुईं।
ये लड़की बनेगी सलमान खान की दुल्हनिया, परिवार वालों को भी है पसंद
सलमान और यूलिया बेशक अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ ना कहें लेकिन जिस तरह से यूलिया सलमान का साया बनकर रहती हैं और जिस तरह से खान परिवार में उनकी पैठ है उसे देखकर तो यही लगता है कि यूलिया ही खान परिवार की दुल्हनिया बनेंगी।