फिल्म 'दबंग 3' से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर अभी से सलमान खान के नक्शे कदम पर चलने लगी हैं। देश में तमाम समाज सेवी कार्यों से जुड़े 'चुलबुल पांडे' की अभिनेत्री सई भी समाज सेवी कार्यों से जुड़ चुकी हैं।
2 of 4
सई मांजरेकर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
हाल ही में सई मांजरेकर एक सोलर प्लांट का उद्घाटन करने के लिए महाराष्ट्र के फलटण गांव पहुंची। इस सोलर प्लांट की स्थापना, गांव के करीब 300 अनाथ बच्चों को गर्म पानी मुहैया करवाने के लिए की गई है। सई द्वारा किए गए इस नेक काम से कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज होने के पहले से ही सई ने लोगों को दिल जीतना शुरू कर दिया है।
3 of 4
दबंग 3
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सई अपनी पहली फिल्म 'दबंग 3' में सलमान खान संग इश्क फरमाती नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में भी दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ चुकी है। इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'दबंग 3' का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। वहीं यह फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही है, जिसका निर्माण सलमान खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी ने मिलकर किया है।
4 of 4
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बात सलमान खान के वर्क्रफ्रंट की करें तो सलमान खान फिल्म दबंग 3 के बाद 'राधे- योर मोस्ट वांटेड' भाई में नजर आएंगे। फिल्म की कुछ झलक सलमान खान ने दबंग 3 के साथ दिखा चुके हैं। जिसके बाद से हर कोई फिल्म के लिए काफी उत्सुक हो गया है। फिल्म में सलमान के साथ एक बार फिर दिशा पाटनी नजर आएंगी।
पढ़ें: महेश बाबू सहित ये अभिनेता भी बन चुके हैं 'आर्मी मैन', विक्की कौशल ने की थी 'सर्जिकल स्ट्राइक'