फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan's fat belly shown in a dance video users trolled his fatty tummy

Instagram: सलमान की डांस वीडियो में दिखा उनका मोटा पेट, फैंस बोले- 'भाई का तो पोटली निकल आया'

Fri, 07 Jan 2022 12:13 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 07 Jan 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan's fat belly shown in a dance video users trolled his fatty tummy
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

अगर बात सलमान खान की हो तो उन्हें सबसे फिट एक्टर्स में से एक माना जाता है। शानदार और फिट बॉडी की बात हो तो बॉलीवुड में सलमान का नाम जरूर लिया जाता है। सलमान खान ने फिल्मों में शुरुआत एक चॉकलेटी बॉय के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने सिक्स एव्स बनाकर एक एक्शन हीरो की छवि भी दिखाई। इसमें कोई शक नहीं है कि सलमान आज भी इंडस्ट्री के फिट एक्टर में से हैं। उनके वर्कआउट के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर होते हैं, लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सलमान के पेट पर काफी फैट नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनके मोटे पेट का मजाक बना रहे हैं।

विज्ञापन

मोटे पेट को लेकर यूजर्स ने किया ट्रोल-
इस समय सलमान खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वे दंबग फिल्म के गाने 'थाने में बैठे ऑन ड्यूटी' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में डांस करते हुए सलमान की तोंद निकली हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो में उनका मोटा पेट और बढ़ा हुआ वजन हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें उनके फैट के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snapbaazi Telly 📺 (@snap.baazi_telly)

विज्ञापन
विज्ञापन

ये वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, अरे भाई का पेट तो पोटली बन गया। तो वहीं दूसरे ने उन्हें पेटू कहा। इसके अलावा भी यूजर्स और भी कई कमेंट कर रहे हैं। हालांकि इनमें से कई कमेंट को डीलीट भी कर दिया गया है। अगर बात सलमान के वर्क फ्रंट की करें तो वे हाल ही में अपनी फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनकी बॉडी बिलकुल फिट दिखाई दे रही थी। अब ये वीडियो नया है या पुराना इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed