काले हिरण के शिकार के मामले में जोधपुर कोर्ट से सजा का ऐलान होते ही सलमान खान को उसी सेंट्रल जेल में लाया गया है, जहां 12 साल पहले वो 7 दिन बीता चुके हैं। इन 7 दिनों में सलमान ने एक कैदी से जो वादा किया, वो भी भूल गए और उन्होंने जेल की एक और समस्या उजागर की थी, उस पर एक्शन नहीं लिया।
2 of 5
salman khan
- फोटो : getty images
सलमान ने 2006 में जेल में रहने के दौरान टॉयलेट के टूटा होने की शिकायत की थी। गंदगी की वजह से मच्छर भी ज्यादा थे। सलमान खान ने कहा था कि वह जेल के टॉयलेट ठीक कराने में मदद करेंगे, हालांकि ऐसा हुआ नहीं। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि आम कैदियों की तरह सलमान को कोई समस्या पेश नहीं आएगी।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : Getty Images
मालूम हो, सलमान पिछली बार 7 दिनों के लिए इस जेल में रहे थे और उन्होंने बाहर आकर कहा था कि जेल के टॉयलेट बहुत गंदे हैं। वे अपनी जेब से रुपए खर्च कर नई टॉयलेट शिट्स और टाइल्स लगवाएंगे। हालांकि बताया जा रहा है कि सलमान ने तब जेल से बाहर आकर वादा तो कर दिया, लेकिन उसे अब तक निभाया नहीं है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, वहां एक कैदी महेश से सलमान ने वादा किया था कि वह बाहर निकल कर उसकी जुर्माना राशि (40 हजार रुपये) चुका देंगे ताकि उसकी अतिरिक्त सजा कम हो जाए। हालांकि जेल से रिहा होने के बाद सलमान खान इस बात को शायद भूल गए। अब शायद उन्हें यह वादा याद आ जाए।
जोधपुर सेंट्रल जेल के डीआईजी विक्रम सिंह के मुताबिक, सलमान के साथ आम कैदी की तरह बर्ताव किया जाएगा। उन्होंने खासतौर पर कहा कि जेल के टॉयलेट ऐसे हैं कि सलमान को उन्हें यूज करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। अभिनेता को जेल की वर्दी पहननी होगी और कम से कम यह रात तो जेल में ही गुजारना पड़ेगी।