सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' में सिकंदर के किरदार में नजर आने वाले हैं लेकिन रियल लाइफ में भी सलमान किसी सिंकदर से कम नहीं हैं। अपनी लाजवाब फिल्मों और उनके किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने वाले सलमान के सोशल मीडिया पर 32.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 32 मिलियन फॉलोवर्स के मालिक सलमान, ट्विटर पर महज 22 लोगों को फॉलो करते हैं।
इतना ही नहीं इन 22 लोगों में कुछ तो सलमान की फैमिली से हैं और कुछ बॉलीवुड से संबंध रखने वाले लोग भी हैं। सलमान जैकलीन, प्रीति जिंटा, यूलिया वंतूर, डेजी शाह, सोनाक्षी सिंहा को तो फॉलो करते हैं लेकिन एक नाम सलमान के अकाउंट से गायब दिखा वो था शाहरुख खान का।
जीहां सलमान ट्विटर पर शाहरुख नहीं बल्कि आमिर खान को फॉलो करते हैं। इस लिस्ट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी नदारद दिखा। आपको बता दें कि सलमान सोशल मीडिया पर ज्यादातक एक्टिव रहने वाले एक्टर्स में से हैं।
अब बात की जाए आमिर खान और सलमान के रिश्तों की तो आपको बता दें आमिर और सलमान एक ही स्कूल में पढ़ चुके हैं और क्लासमेट रह चुके हैं। दोनों एक दूसरे की फिल्मों की अक्सर तारीफ करते रहते हैं।
सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह आमिर की फिल्म कयामत से कयामत तक को देखकर ही बॉलीवुड में बतौर एक्टर आए थे क्योंकि पहली ही फिल्म से आमिर हिट हो गए थे और सलमान 'मैंने प्यार किया' फिल्म साइन नहीं करते तो आमिर को वो फिल्म मिल जाती।