अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच हुई अनबन का किस्सा एक बार फिर सुर्खियों में है। साल 2014 में गिल्ड अवॉर्ड्स के दौरान शुरू हुई दोनों के बीच नोकझोक आज तक खत्म नहीं हुई। अरिजीत ने सलमान को मनाने की कोशिशे तो तमाम की लेकिन उनकी सारे प्रयास विफल रहे। अब एक बार फिर जोनों एक दूसरे के सामने आ खड़े हुए हैं।
इससे पहले आप कुछ गलत सोचें हम आपको बता दें कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ है कि फिर से लोगों को जुबानी तकरार देखने को मिले। दरअसल आज रात को दोनों अलग अलग जगह पर शो करने वाले हैं।
3 of 4
Salman Khan and Jacqueline
एक तरफ आज सलमान खान पुणे में अपना शो करने जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अरिजीत सिंह का भी आज मुंबई में शो है। बता दें सलमान का 'द-बंग' टूर का शो है और अरिजीत का एमटीवी इंडिया टूर के लिए शो है।
बता दें, सलमान खान की ‘द-बैंग’ टूर में कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, डेजी शाह, मनीष पॉल, प्रभुदेवा और गुरू रंधावा होंगे और सभी सितारे परफॉर्मेंस देंगे। दोनों के एक ही दिन शो को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। अब ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि दोनों में से कौन अपने शो में ज्यादा भीड़ को अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहेगा।