सलमान खान का कद हिंदी सिनेमाजगत में लगातार बढ़ता जा रहा है। फिर चाहे फिल्म हो या फिर टेलीविजन दोनों में ही उनकी बराबरी करना किसी एक्टर के बस की बात नहीं है। लेकिन एक समय ऐसी भी था एक शख्स सलमान खान का करियर खत्म करने पर उतारु था। इस बात का खुलासा खुद सलमान ने इंटरव्यू के दौरान किया था। दिलचस्प बात यह है कि इस शख्स को सलमान खान खुद भी बहुत अच्छे से जानते थे।
फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान का दबदबा क्या है इस बात को बिल्कुल भी बताने की जरूरत नहीं है। वह फिल्में में मुंह मांगे फीस पर काम करते हैं और सेट पर उनके लिए सारी लग्जरी इंतजाम भी होते हैं। सलमान खान खान की पहली हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' थी। यह फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ भाग्यश्री मुख्य किरदार में थीं।
सलमान खान को बॉलीवुड में काम करते हुए 30 साल हो चुके हैं। इतने लंबे समय में सलमान खान का चार्म लोगों के बीच वैसा ही बना हुआ है जैसा कि पहले था। सलमान भले ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट फिल्म देकर राज कर रहे हो लेकिन उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वह कुछ हिट फिल्में देने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। यह वक्त 90 के दशक का था।
इस बात का जिक्र सलमान खान प्रभु चावला को दिए गए इंटरव्यू में भी कर चुके हैं। सलमान खान ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा था - 'एक वक्त ऐसा था जब मैं फिल्म करने के बजाय पार्टी करने में ज्यादा बिजी रहने लगा था। एक दिन मेरे पापा सलीम खान मेरे पास आए और बोले- अगर कोई भी इंसान तुम्हें मात दे सकता है तो वह तुम खुद हो। भगवान और फैंस भी यह नहीं चाहते।'
इस इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा था - 'मेरा छोटे भाई अरबाज ने मुझसे एक बार कहा था अगर कोई शोले के गब्बर को मार सकता है तो वह खुद गब्बर है।' सलमान खान ने बताया कि पापा और भाई के इन शब्दों ने मुझे हिलाकर रख दिया था और फिर मैं काम में ज्यादा ध्यान देने लगा। आपको बता दें, सलमान खान 'बिग बॉस सीजन 12' को होस्ट कर रहे हैं। खबरों की मानें तो वह इस बार एक एपिसोड के 14 करोड़ चार्ज कर रहे हैं।