सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों के अफेयर की खबरें भी अक्सर सुनने को मिलती हैं। ऐसे में अब सारा अली खान के पिता सैफ अली खान ने कार्तिक आर्यन के बारे में रिएक्शन दिया है।
2 of 5
sara and saif
- फोटो : twitter
दरअसल सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म लाल कप्तान है। फिल्म के तीन ट्रेलर अभी तक रिलीज हो चुके हैं, जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। वहीं सैफ फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। एक ऐसे ही फिल्म प्रमोशन के दौरान सैफ अली खान ने कार्तिक आर्यन को लेकर रिएक्शन दिया है।
3 of 5
saif ali khan and sara ali khan
सैफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा- 'एक व्यक्ति के रूप में सारा बहुत अच्छी हैं। उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है और वह अक्सर अच्छे लोगों को पसंद करती हैं। इसलिए अगर सारा उसे (कार्तिक को) पसंद करती हैं तो वह जरूर एक एक अच्छा लड़का ही होगा।'
4 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
बात सारा अली खान के वर्कफ्रंट की करें तो वो कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का शूट पूरा हो चुका है। फिल्म का लव आज कल का सीक्वल बताया जा रहा है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक फिल्म का नाम 'आज कल' है।
5 of 5
कार्तिक आर्यन- अनन्या पांडे और सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात कार्तिक आर्यन की करें तो सारा के साथ फिल्म के अलावा 'पति पत्नी और वो', भूल भुलैया 2 और दोस्ताना 2 भी शामिल है। फिल्म पति पत्नी और वो के पोस्टर हाल ही में रिलीज हुए थे। वहीं भूल भुलैया 2 के भी कुछ पोस्टर्स पहले रिलीज हो चुके हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 13: घर में होगी शहनाज की इस 'दुश्मन' की वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें क्या है विवाद