बॉलीवुड के हैंडसम हीरो सैफ अली खान आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है और वह नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखते हैं। सैफ अली खान पटौदी खानदान के 14वें वारिश हैं। लेकिन इन सबके पहले वह एक एक्टर हैं जिन्होंने दो शादी की हुई हैं और इन दो शादी से के बीच इनका एक विदेशी मॉडल के साथ भी अफेयर था। खबर है कि सैफ की यह एक्स गर्लफ्रेंड उनकी दोनों बीवियों से बेहद खूबसूरत हैं..तो आइए जानतें हैं कौन हैं यह मॉडल..
सैफ अली खान और करीना कपूर कई बार पब्लिक इवेंट्स या पार्टीज में एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं। करीना अब पटौदी खानदान की बहू बन चकी हैं। सैफ अली खान पहली पत्नी अमृता सिंह और बच्चे सारा और इब्राहिम के साथ बहुत दिनों से नजर नहीं आए हैं। काफी दिनों पहले ये तीनों सैफ के साथ ट्रैवलिंग करते देखे गए थे।
खैर अब बात करतें हैं सैफ की एक्स गर्लफ्रेंड रोजा केटालानो की। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि सैफ अली खान की करीना कपूर से पहले एक विदेशी प्रेमिका थी। रोजा से सैफ की मुलाकात केन्या में एक शो के दौरान हुई थी। जिसके बाद रोजा काम की तलाश में भारत भी आयी लेकिन जब उन्हें सैफ की शादीशुदा जिंदगी के बारे में पता चला तो वह चौंक गईं। बता दें कि रोजा कैटलानो एक स्विस मॉडल हैं जो इटली में पैदा हुई थीं।
बता दें कि एक इंटरव्यू में रोजा ने बात का खुलासा किया कि सैफ ने उनसे उनकी शादी के बारें में कुछ नहीं बताया था। इस बीच अमृता और सैफ में रोजा को लेकर अनबन होना शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों में तलाक हो गया। लेकिन उधर रोजा ने भी सैफ से रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद तो सैफ ने कोई देर ना करते हुए करीना कपूर से शादी कर ली।
सैफ ने साल 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी, लेकिन 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि सैफ अपनी पहली पत्नी के बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान से मिलते रहते हैं।