'नेटफ्लिक्स' की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ विवादित डायलॉग बोलने के आरोपी एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट का कहना है कि डायलॉग के लिए किसी एक्टर को जिम्मेगदार ठहराना सही नहीं है। मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को हाईकोर्ट से राहत, इस डायलॉग को लेकर मचा था बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि कांग्रेस नेता राजीव सिंहा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शो के निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि शो में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया है। सिंहा ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि नवाजुद्दीन जो कि इस सीरीज में गणेश गायतोण्डे के रोल में हैं और उन्होंने हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 'फट्टू' कहा है, जिसे सब-टाइटल में ट्रांसलेट करके लिखा गया है।
हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक काल्पनिक प्रोग्राम उनके पिता (राजीव गांधी) की छवि को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।
BJP/RSS believe the freedom of expression must be policed & controlled. I believe this freedom is a fundamental democratic right.
My father lived and died in the service of India. The views of a character on a fictional web series can never change that.#SacredGames
बता दें कि वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन का प्रसारण खत्म हो गया। पहले सीजन में कुल आठ एपिसोड थे। इस सीरीज का निर्देशन अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी मिलकर कर रहे हैं। नवंबर में इसके दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू होगी। सीरीज में कुल चार सीजन होंगे और हर सीजन में आठ एपिसोड होंगे।