देश के कोने-कोने में धमाल मचाने के बाद अब एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने जापानी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। इस फिल्म ने जापान में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ने बाहुबली एक्टर प्रभास की फिल्म साहो को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।
The Kapil Sharma Show: कपिल ने मजेदार तरीके से अजय से पूछा तीखा सवाल, बड़ी चतुराई से जवाब घुमाते दिखे अभिनेता
2 of 4
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ 80 मिलियन येन यानी लगभग 1.06 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म पहले वीकएंड में साढ़े तीन करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। बता दें कि इस समय एसएस राजामौली राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ जापान में फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं।
3 of 4
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस ट्रिप पर तीनों अपने परिवार के साथ गए हुए हैं। फिल्म प्रमोशन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में फिल्म के प्रति जापानी दर्शकों का कमाल का उत्साह देखने को मिल रहा है। एक वीडियो में जूनियर एनटीआर को देखते हुए एक फैंस भावुक हो गई और अपने आंसू काबू में न रख सकी। इसके अलावा एक वीडियो में कुछ फैंस वंदे मातरम कहते हुए भी नजर आ रहे हैं।
Sept Box Office Report: पीएस-1 और ब्रह्मास्त्र का धमाल, कमाई के मामले में सितंबर बना साल का सबसे बड़ा महीना
4 of 4
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बाहुबली 2 के बाद राजामौली ने इस फिल्म से वापसी की थी। पैन इंडिया रिलीज हुई यह फिल्म साउथ के साथ हिंदी में भी अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने हिंदी भाषा में ही 274 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
RRR In Japan: 'वंदे मातरम' के नारो से गूंजा जापान, जूनियर एनटीआर को देख भावुक हुए फैंस