बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन के लिए 21 मई का दिन बेहद खास होता है। इस दिन उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करते हुए मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। उन्होंने यह खिताब साल 1994 में जीता था। इस खिताब को हासिल किए हुए सुष्मिता सेन को आज 26 साल हो चुके हैं। वह मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
मिस यूनिवर्स बनें सुष्मिता सेन को हुए 26 साल, ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने बधाई देते हुए कहा- 'जान मुझे तुम पर गर्व है..'
26 साल पहले मिस यूनिवर्स बनने पर आज सुष्मिता सेन के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं, लेकिन इस बीच जिसकी बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल हैं। रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन को 26 साल पहले मिस यूनिवर्स का ताज जीतने पर बेहद खास और रोमांटिक अंदाज में बधाई दी है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
रोहमन शॉल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर सुष्मिता सेन की थोब्रैक तस्वीर साझा की हैं। अभिनेत्री की ये तस्वीर उनके मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के समय की हैं। इस तस्वीर में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का ताज पहने हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीरों को साझा करते हुए रोहमन शॉल ने उन्हें जान कहते हुए इस खास दिन के लिए बधाई दी है। साथ ही उन्होंने सुष्मिता सेन के लिए अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें उनपर गर्व है।
A post shared by rohman shawl (@rohmanshawl) on
रोहमन शॉल ने अपने पोस्ट में लिखा, '26 साल हो गए जान.... तुमने हम सबको बहुत गर्व महसूस करवाया और अब तक करवा रही हो, मैं तुमसे प्यार करता हूं सुष्मिता सेन'। सुष्मिता सेन के लिए रोहमन शॉल का लिखा यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आपको बता दें कि सुष्मिता सेन लंबे समय से रोहमन शॉल को डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। यह दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस के लिए तस्वीरें-वीडियो भी साझा करते रहते हैं। सुष्मिता और रोहमन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहती हैं।
पढ़ें: लॉकडाउन के बीच सुष्मिता सेन ने लोगों को बताई अपनी 'लव स्टोरी', वीडियो हो रहा वायरल