निर्भया गैंगरेप मामले में चार दोषियों को आज यानी मंगलवार को फांसी दी जानी थी लेकिन ठीक एक दिन पहले फिर से फांसी को टाल दिया गया। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि जब आरोपी पवन कुमार गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है, तो ऐसे में फांसी नहीं दी जा सकती है। कोर्ट के इस फैसले के बाद ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है ।
निर्भया केस में फिर से आरोपियों की फांसी टलने पर भड़के ऋषि कपूर, कहा- बकवास, तारीख पे तारीख...
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'निर्भया केस। तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख। 'दामिनी।' बकवास है।' ऋषि कपूर ने सनी देओल की फिल्म 'दामिनी' के डायलॉग का इस्तेमाल किया है । सनी देओल की यह फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी।फिल्म में घर में काम करने वाली एक नौकरानी के साथ रेप हो जाता है ।
Nirbhaya case. Tareekh pe tareekh,tareekh pe tareekh, tareekh pe tareekh- “Damini”. Ridiculous!
इसके बाद उस घर की मालकिन यानी मिनाक्षी शेषाद्री नौकरानी को इंसाफ दिलाने के लिए कानून की लड़ाई लड़ती है । तब कोर्ट में सनी देओल यह डायलॉग बोलते नजर आते हैं । इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था । निर्भया मामले में कोर्ट के इस फैसले से कुछ अन्य सेलेब्रिटीज भी नाराज हैं ।
'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च में रणवीर सिंह ने लूटी महफिल,स्टेज पर हुआ जमकर हंसी मजाक