फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर अपनी फिल्मों के अलावा अगर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरते हैं तो वो है, उनका शो कॉफी विद करण। जिसमें बड़े से बड़े सेलिब्रिटी को इनवाइट किया जाता है और हंसी मजाक के साथ ही उनके निजी जिंदगी के कई राज भी उजागर करवा लिए जाते हैं। इसलिए इस शो के हर सीजन में कोई न कोई कॉन्ट्रोवर्सी तो बनती ही है। इस वजह से सेलेब्स कॉफी विद करण में जाने से पहले एक बार सोचते तो जरूर होंगे। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण का सीजन 7' आने वाला है। हालांकि अभी गेस्ट की लिस्ट ऑफिशियली सामने नहीं आई है लेकिन जानकारी सामने आ रही है कि साउथ के दो जाने-माने सितारों ने कॉफी विद करण का ऑफर ठुकरा दिया है।
koffee with karan 7: साउथ के इन दो सुपरस्टार्स ने ठुकराया 'कॉफी विद करण 7' का ऑफर, नाम जानकर फैंस को लगेगा झटका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन