बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने तीखे बयानों के लिए मशहूर हैं। रेणुका को सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ब्लॉक बस्टर फिल्म, हम आपके हैं कौन से बड़ी पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान की भाभी का किरदार निभाया था। रेणुका ने 2001 में दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा से शादी की थी। ये रेणुका की दूसरी शादी थी। आइए जानते हैं इनकी दिलचस्प लव स्टोरी...
2 of 5
Ashutosh Rana, Renuka Sahane
- फोटो : social media
रेणुका शहाणे का जन्म 27 मार्च 1965 को महाराष्ट्र में हुआ था। रेणुका की गिनती बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे एक्टर्स में होती है। उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से आर्ट्स (साइकोलॉजी मेजर) और फिर मुंबई यूनिवर्सिटी से क्लीनिकल साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रेणुका ने 25 मई 2001 को बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा से शादी की थी। दोनों की मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय तक आशुतोष तो रेणुका के काम के बारे में जानते थे लेकिन रेणुका उन्हें नहीं जानती थीं।
3 of 5
Ashutosh Rana, Renuka Sahane
- फोटो : social media
एक वेबसाइट के मुताबिक, डायरेक्टर रवि राय ने दीवाली पार्टी आयोजित की जहां आशुतोष नहीं पहुंच सके। इसके अगले दिन आशुतोष ने वॉयस मेल के जरिए रेणुका को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। यहीं से दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। आखिरकार लगभग 3 महीने फोन पर बात करने के बाद दोनों ने फिर से मुलाकात की। रेणुका ने था बताया कि थोड़ा अजीब लगा लेकिन मैंने उन्हें फोन किया और हम दोनों ने लगभग 1 घंटे तक फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि वो दिन बहुत अच्छे थे, हम दोनों अपने बिजी शेड्यूल के चलते केवल फोन पर ही बात कर पाते थे और आखिरकार 31 दिसंबर 1998 को हम दोनों मिले।
4 of 5
Ashutosh Rana, Renuka Sahane
- फोटो : social media
रेणुका पहले से शादीशुदा थीं लेकिन बहुत कम समय में ही उनकी शादी टूट गई थी। रेणुका आशुतोष के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ संदेह में थीं लेकिन आशुतोष को दोनों के रिश्ते को लेकर किसी तरह का कोई संदेह नहीं था। रेणुका की मां उनकी शादी को लेकर थोड़ी परेशान थीं। इसलिए नहीं क्योंकि यह उनकी दूसरी शादी थी बल्कि इसलिए कि आशुतोष मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव से थे और उनके परिवार में 12 लोग हैं।
5 of 5
Ashutosh Rana, Renuka Sahane
- फोटो : social media
इसके लगभग ढाई साल के बाद दोनों ने आशुतोष के गांव दमोह में शादी कर ली। दोनों के 2 बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं। रेणुका आशुतोष से लगभग 4 साल बड़ी हैं। रेणुका की उम्र 56 साल है जबकि आशुतोण 51 साल के हैं।