फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रिया की वीडियो का मामला पहुंचा सेंसर बोर्ड, बैन करने की उठी मांग

Thu, 15 Feb 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
raza academy write to complaint letter to cbfc to ban priya viral video
priya prakash

प्रिया प्रकाश वारियर की वायरल वीडियो पर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी अब इसका विरोध किया जा रहा है। माना जा रहा है कि गाने के बोल से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। 

raza academy write to complaint letter to cbfc to ban priya viral video
raza academy letter

प्रिया के तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर आंध्रप्रदेश में एफआईआर होने के बाद अब मुंबई की रजा एकेडमी नाम के एक संगठन ने गाने पर सीबीएफसी से बैन लगाने की मांग की है। इसके लिए सीबीएफसी के चीफ प्रसून जोशी को एक लैटर भेजा गया है। 

raza academy write to complaint letter to cbfc to ban priya viral video
PRIYA

चिठ्टी में कहा गया है कि सेंसर चीफ फिल्म के गाने को तत्काल बैन कर दिया जाए और देश में शांति बनाए रखने के लिए इस तरह के वीडियो जैसी अन्य गतिविधियों को भी जल्द से जल्द रोक उन पर पाबंदी लगाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है रजा एकेडमी और कैसे शुरू हुआ विवाद?

raza academy write to complaint letter to cbfc to ban priya viral video
priya prakash

बता दें कि रजा एकेडमी का मुख्यालय मुंबई में है। इस संगठन का नाम कई विवादों से भी पहले कई बार जुड़ चुका है। बता दें कि इस विवाद की शुरुआत गाने के बोल में इस्तेमाल कुछ शब्दों पर आपत्ति करते हुए आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में शिकायत की गई थी। प्राथमिक जांच के बाद फलकनुमा पुलिस स्टेशन में FIR भी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
raza academy write to complaint letter to cbfc to ban priya viral video
priya

बता दें कि ये FIR प्रिया प्रकाश नहीं बल्कि उनके गाने के खिलाफ की गई है। शिकायत के मुताबिक़ ‘Manikya Malaraya Poovi’ के बोल से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होना बताया जा रहा है। शायह ही आपको पता हो कि शिकायत हैदराबाद के फारुखनगर निवासी युवक ने की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed