पूरे देश में कोरोना वायरस के चलते पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन के आदेश दिए गए हैं। इस प्रकोप को देखते हुए सरकार के साथ ही साथ सितारे भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस बीच तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल हो गया है।
Coronavirus: पीएम केयर्स फंड में रणवीर- दीपिका का योगदान, कहा- 'संकट की घड़ी में हम सब एक साथ'
सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कपल ने लिखा, 'मौजूदा परिस्थितियों में, छोटे से छोटा प्रयास भी मायने रखता है। हम पूरी विनम्रता के साथ पीएम केयर्स फंड में योगदान का संकल्प लेते हैं, और आशा है कि आप भी इसमें योगदान देंगे। इस संकट की घड़ी में हम सब एक साथ हैं। जय हिंद। दीपिका और रणवीर।'
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
बता दें कि लॉकडाउन के चलते रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें साझा कर रहे हैं। वहीं दोनों की तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो जा रही हैं।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
बात रणवीर और दीपिका के फिल्मी करियर की करें तो दोनों जल्दी ही फिल्म 83 में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह जहां कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी के किरदार में दिखेंगी। सोशल मीडिया पर दोनों के लुक भी सामने आ चुके हैं।
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
रणवीर- दीपिका के अलावा बात कोरोना वायरस के कहर की करें तो अभी तक देश में इसके कुल 2902 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही अभी तक कोविड 19 से देश में 68 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। वहीं राहत की बात है कि अभी तक कुल 183 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। गौरतलब है कि पूरी दुनिया में अभी तक कोरोना के 1,117,860 मामले सामने आए हैं।