{"_id":"5e5cfc608ebc3ec75270fb46","slug":"ranveer-singh-akshay-kumar-ajay-devgn-rohit-shetty-katrina-kaif-viral-video-at-sooryavanshi-trailer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इस वजह से रणवीर ने छुए सूर्यवंशी और सिंघम के पैर, अक्षय बोले- 'इस जूनियर एक्टर ने...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: इस वजह से रणवीर ने छुए सूर्यवंशी और सिंघम के पैर, अक्षय बोले- 'इस जूनियर एक्टर ने...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 02 Mar 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सूर्यवंशी ट्रेलर इवेंट में रणवीर की मस्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने दमदार अभिनय के साथ ही साथ अपनी मस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। रणवीर सिंह जहां भी मौजूद होते हैं, वहां किसी न किसी तरह से वो सभी का दिल जीत ही लेते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अपनी गलती के बाद भी वो सभी का दिल जीत लेते हैं।
Trending Videos
2 of 5
सूर्यवंशी की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल आज (2 मार्च) फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर लॉन्च हुआ। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार, अजय देवगन, रोहित शेट्टी, कटरीना कैफ और करण जौहर मौजूद नजर आए। वहीं रणवीर सिंह ने भी इवेंट में देर से एंट्री मारी। लेकिन वाबजूद इसके उन्होंने सभी को अपने अनोखे अंदाज से मना लिया।
3 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रणवीर सिंह सूर्यवंशी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 40 मिनट देरी से पहुंचे। ऐसे में जैसे ही पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले रोहित शेट्टी को गले लगा लिया, वहीं अक्षय कुमार, अजय देवगन, करण जौहर और कटरीना कैफ को देखते ही उठक बैठक लगाना शुरू कर दिया। लेकिन रणवीर सिंह की मस्ती यहीं खत्म नहीं हुई और उन्होंने इसके बाद अक्षय, अजय और करण जौहर के पैर भी छू लिए।
वीडियो में इसके बाद अक्षय कुमार कहते नजर आ रहे हैं कि ये ऐसा पहला जूनियर एक्टर है, जिसने चार- चार सीनियर एक्टर को चालीस मिनट तक का इंतजार करवाया है। वहीं रणवीर सिंह भी अक्षय की इस बात पर मजेदार जवाब देते नजर आते हैं। कभी वो मेट्रो का बहाना बनाते हैं तो कभी पत्नी दीपिका पादुकोण का नाम लेते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो का काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
Sooryavanshi
- फोटो : social media
गौरतलब है कि फिल्म सूर्यवंशी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। ये फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का ही हिस्सा है। फिल्म में न सिर्फ वीर सूर्यवंशी के किरदार में अक्षय बल्कि सिंबा के किरदार में रणवीर सिंह और सिंघम के किरदार में अजय देवगन भी नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में कटरीना कैफ भी अहम भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।