100 वर्षों से अधिक पुराने बॉलीवुड इतिहास में कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। कुछ सुपरहिट रहीं तो कुछ कब आईं और कब चली गईं किसी को पता भी नहीं लगा। इस बीच कुछ फिल्में ऐसी भी रिलीज हुईं जिसमें अभिनेताओं ने न सिर्फ अपने दमदार अभिनय बल्कि अपने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन से भी सभी को हैरान कर दिया। आज के पैकेज में हम न सिर्फ आपको बताएंगे बल्कि दिखाएंगे, ऐसे ही कुछ फिल्मों के अभिनेताओं के बारे में। रणदीप हुड्डा की गिनती बॉलीवुड के उन कलाकारों में होती है जो अपने किरदार के लिए जी जान लगा देते हैं। उनके रोल में हमेशा नयापन दिखता है। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म सरबजीत में ट्रांसफॉर्मेशन से रणदीप ने सबको चौंका दिया था। पर्दे पर उनकी मेहनत निखरकर आई थी। फिल्म में रणदीप हुड्डा के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋचा चड्ढा भी थीं। ऐश्वर्या ने फिल्म में रणदीप की बहन का किरदार निभाया था जबकि ऋचा ने पत्नी का। फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। इस किरदार के लिए रणदीप हुड्डा ने बहुत मेहनत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सिर्फ 28 दिनों में अपना 18 किलो वजन घटा लिया था।
रणदीप हुड्डा से रणबीर कपूर तक: फिल्मों के लिए पूरी तरह बदल गए ये सितारे, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस रह गए दंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 26 May 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन