फिल्मों में एक लीड किरदार को बहुत ही मेनहत करनी पड़ती है इस बात से तो सभी वाकिफ ही होंगे। क्योंकि किसी रोल में ढलने के लिए उन्हें डायरेक्टर का हर कहना मानना बहुत ही जरूरी हो जाता है। ऐसे में जब बात आती है स्टार्स के वजन बढ़ाने और घटाने की तो यह उनके लिए सबसे बड़ा चैलेंज बन जाता है। लेकिन एक रोल के लिए उन्हें यह करना ही पड़ता है तो आइए जानते हैं रणदीप हुड्डा संग ऐसे ही 8 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्होंने एक रोल के अपने शरीर से किया बड़ा खिलवाड़...
बॉलीवुड के सबसे मेहनती एक्टर माने जाने वाले सुपरहीरो ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। ऋतिक ने अपनी हर फिल्म के लिए अपने शरीर पर खूब मेहनत की है। बता दें कि फिल्म 'गुजारिश' के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया और इसके बाद फिल्म 'कृष 3' के लिए बहुत लीन बॉडी लेकर आए। एक तरह से ये उनकी जीवन का बहुत चुनौती भरा मोड़ था।
न्यूकमर एक्टर राजकुमार राव ने अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। उन्हें हर फिल्म में अलग-अलग किरदार और लुक में देखा जाता है। उन्होंने फिल्म 'ट्रैप्ड' के लिए खुद को कई दिनों तक भूखा रखा, इसके बाद फिल्म 'बहन होगी तेरी' में वह अलग ही अंदाज में नजर आए। इसके बाद फिल्म 'बोस' के लिए वह काफी मोटे हुए। कुल मिलाकर यही बात सामने आती है कि राजकुमार रोल में ढलने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
इस लिस्ट में एक्टर्स ही नहीं बल्कि एकमात्र एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी शामिल हैं। भूमि ने फिल्म 'दम लगा के हईसा' के लिए 30 किलो वजन बढ़ाया। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी जो काफी हिट साबित हुई थी। फिल्म में उन्होंने एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके बाद वह फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा में अक्षय कुमार संग अलग अवतार में नजर आईं।
हालांकि फिल्मों में कुछ खास कमाल ना कर पाने वाले अभिषेक बच्चन ने अपनी एक्टिंग का लोहा फिल्म 'गुरु' में मनवाया था। इस फिल्म के लिए वह काफी मोटे हुए थे और फिर खुद को मेनटेन भी किया। फिल्म 'गुरु' अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है।