सोनी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4' लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में इस बार कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिनका डांस देख दर्शकों के होश उड़ जाते हैं। सुपर डांसर 4 को फिल्ममेकर अनुराग बासु, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और कोरियोग्राफर गीता कपूर जज कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री नीतू कपूर गेस्ट जज बनकर पहुंची। शो में नीतू कपूर ने कंटेस्टेंट और जजों के साथ डांस किया और कई पुरानी यादें साझा कीं। इससे जुड़ा एक वीडियो क्लिप वायरल होने लगा है, जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
सुपर डांसर 4: जब रणबीर ने न्यूयॉर्क में झूठी कॉल कर बुलाई फायर ब्रिगेड, नीतू कपूर ने सुनाया बचपन का किस्सा
नीतू कहती हैं, 'उसने देखा और सोचा क्या होगा अगर मैं इसको दबाऊंगा। और उसने वह किया। अचानक इतने सारे फायर बिग्रेड्स बिल्डिंग के नीचे आए और रणबीर डर गया। उसने किसी को नहीं बताया बस अपनी दादी के पास चला गया और कहा मैंने किया किसी को बताना नहीं।' साथ ही अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि रणबीर ने अपनी पहली सैलरी से उनके लिए लंच खरीदा और उनके एक गाने पर डांस किया।
नीतू कपूर शो के जज अनुराग बासु के बारे में कहती हैं, 'जब भी गेस्ट आते हैं तो दादा (अनुराग बासु) उनके साथ डांस करते हैं। मुझे दादा का रिदम बहुत पसंद है। मैं अपने बेटे का गाना इनके साथ करना चाहती हूं'। नीतू कपूर के इस रिक्वेस्ट के बाद दोनों स्टेज पर रणबीर कपूर के गाने ‘गलती से मिस्टेक' पर शानदार डांस करते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो क्लिप को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'इस उम्र में नीतू कपूर कमाल हैं'। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'स्वीट नीतू कपूर'। इस एपिसोड में ऋषि कपूर को याद कर नीतू भावुक हो जाती हैं। दरअसल, सभी कंटेस्टेंट ऋषि और नीतू के रोमांटिक गानों पर डांस करते नजर आए। हालांकि एक तरफ जहां कंटेस्टेंट ने शानदारी परफॉर्मेंस दी तो वहीं दूसरी तरफ नीतू कपूर अपने पति को याद कर भावुक हो गईं। उन्हें देखकर सेट पर मौजूद हर किसी की आंख में आंसू आ गए। वहीं वीडियो में नीतू भी एक गाने पर झूमती हुई नजर आ रहीं हैं।
बता दें कि इससे पहले नीतू कपूर को इंडियन आइडल 12 में भी देखा गया था। यहां उन्होंने ऋषि कपूर संग अपने रिलेशन के बारे में बात की थी। वर्क फ्रंट पर नीतू कपूर फिल्मों में कमबैक करने जा रही हैं। वो राज मेहता की मूवी जुग जुग जियो में दिखेंगी। इसमें अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी जैसे स्टार हैं।