अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की चर्चा इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में जोर -शोर से हो रही है। वहीं अब अभिनेता के बारे में जो खबर सुनने में आ रही है वह उनके फैंस को चौंका सकती है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि, रणबीर कपूर ने अभिनेता अजय देवगन के साथ काम करने से इनकार कर दिया है।
लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर अजय देवगन के बेटे का किरदार निभाने जा रहे थे। रणबीर के इंकार करने के बाद फिल्म की टीम को तगड़ा झटका लगा है। खबरों की मानें तो रणबीर कपूर को लव रंजन की फिल्म का आइडिया काफी पसंद आया था।
हाल ही में रणबीर के पास एक बड़े बैनर की फिल्म आई है। दोनों की तारीख एक होने की वजह से रणबीर ने लव रंजन की इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। वहीं लव रंजन रणबीर को मनाने की हर कोशिश कर रहे हैं।
4 of 4
rishi kapoor and ranbir kapoor
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा आलिया के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाई थी । उन्होंने पहली बार कहा कि हां दोनों प्यार में हैं और आगे अपनी जिंदगी में क्या करना है ये उन्हें ही तय करने दो।