{"_id":"62bee76f7c60060af968bc00","slug":"rana-daggubati-refuses-to-work-in-shahrukh-khan-s-film-jawan-due-to-health-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawaan: शाहरुख खान की 'जवान' में नहीं नजर आएंगे राणा दग्गुबाती, वजह जानकर फैंस को लग सकता है बड़ा झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawaan: शाहरुख खान की 'जवान' में नहीं नजर आएंगे राणा दग्गुबाती, वजह जानकर फैंस को लग सकता है बड़ा झटका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 01 Jul 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान, राणा दग्गुबाती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों बॉलीवुड में ऐसी चर्चा थी कि शाहरुख खान की फिल्म जवान में साउथ के सुपरस्टार और बाहुबली सीरीज के विलेन भल्लालदेव यानि राणा दग्गुबाती भी नजर आने वाले हैं। चर्चा ये भी थी कि वह जवान में विलेन का रोल निभाकर फिल्म का लेवल और बढ़ा देंगे, लेकिन अब खबर आ रही है राणा दग्गुबाती ने इस फिल्म में कोई भी रोल करने से मना कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह शाहरुख खान की फिल्म जवान में नहीं दिखाई देंगे। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।
2 of 4
शाहरुख खान, नयनतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि मेकर्स पहले ही इस फिल्म का आधिकारिक तौर पर एलान कर चुके हैं। हाल ही में टॉलीवुड की अभिनेत्री नयनतारा भी अपने हनीमून से वापस लौटते ही शाहरुख खान के साथ फिल्म की शूटिंग में लग गई हैं। नयनतारा इस फिल्म में शाहरुख के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं राणा दग्गुबाती ने जवान को करने से मना कर दिया है।
3 of 4
राणा दग्गुबाती
- फोटो : instagram/ranadaggubati
रिपोर्ट्स के मुताबिक राणा इन दिनों शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और वह एक दिन में 8 घंटे से ज्यादा शूटिंग नहीं कर सकते हैं। एटली की फिल्म जवान में कई सारे एक्शन सीन होने वाले हैं, जिनके लिए लंबे समय तक शूटिंग करनी पड़ सकती है। फिलहाल राणा दग्गुबाती की हालत ऐसी नहीं है कि वह काफी देर तक शूट कर सकें। ऐसे में राणा की जगह मेकर्स ने रिप्लेसमेंट की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
जवान में शाहरुख और नयनतारा के अलावा दीपिका पादुकोण का स्पेशल कैमियो रोल होने वाला है। बता दें कि दीपिका शाहरुख के साथ पठान में भी हैं। जवान में शाहरुख खान एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में शाहरुख पूरे शरीर पर पट्टी बांधे बहुत ही डरावने लुक में सामने आए थे। इस पोस्टर को लोगों ने खूब पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।