'बाहुबली' फेम राणा दग्गुबाती को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई है । इतना ही नहीं खबर ये भी आई कि राणा दग्गुबाती की मां लक्ष्मी ने उन्हें किडनी दान की है । रिपोर्ट्स में कहा गया कि राणा का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है । ये खबर देखते ही देखते वायल हो गई । अब इस मामले में राणा का बयान आया है ।
राणा दग्गुबाती ने कहा कि ये खबर सिर्फ अफवाह है । उनकी सेहत को कुछ नहीं हुआ है । उन्होंने कहा, 'ये न्यूज पूरी तरह से बेबुनियाद है । मैं इसकी सफाई दे देकर थक गया हूं । मैं बिल्कुल फिट और फाइन हूं । मेरे ख्याल से मेरी तबीयत खराब होने का टॉपिक बहुत बोरिंग है । लेकिन मुझे खुशी है कि लोग मुझे इतना प्यार करते हैं । उन्हें मेरी फिक्र है ।'
राणा ने ये भी बताया कि वो इन दिनों यूएस में हैं । वहां वाे अपनी बिग बजट फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम कर रहे हैं । फिल्म का नाम 'हिरण्यकश्यप' है । यह एक धार्मिक फिल्म है । इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया गया है । राणा वहां वीएफएक्स कंपनी के साथ मिलकर प्री प्रोडक्शन का काम करने में व्यस्त हैं ।
इस समय राणा के पास कई फिल्में हैं । फिल्म 'विराटपर्वम' में राणा लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे । साथ ही वो श्रीलंका के बॉलर Muthaiah Muralitharan की बायोपिक को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं । फिल्म में विजय सेतुपथी लीड रोल करते नजर आएंगे । विजय ने फिल्म के लिए ट्रोनिंग लेनी शुरू कर दी है ।
फिल्म को लेकर राणा ने कहा, 'इसकी कहानी फिल्म डर के लेखक और डायरेक्टर श्रीपति रंगासामी ने लिखी है । ये फिल्म दर्शकों को प्रेरित करेगी । फिल्म से लोग इमोशनली भी जुड़ पाएंगे । मुझे लगता है कि विजय फिल्म में अपनी एक्टिंग से जान डाल देंगे ।'