रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) के दोबारा प्रसारण से वो कलाकार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं जिन्होंने इस पौराणिक सीरियल में अहम भूमिका निभाई थी। हाल ही में दूरदर्शन पर उत्तर रामायण खत्म हुआ है। जनता की मांग पर ये सीरियल दोबारा स्टारप्लस पर शुरू किया जा रहा है। इस शो में राम और सीता के किरदार को अरुण गोविल और दीपिका चिलखिया ने निभाया था। वहीं उनके बच्चों यानी कि लव और कुश का किरदार दो मराठी बाल कलाकारों ने निभाया था।
2 of 5
Ramayan Luv Kush
- फोटो : twitter
उत्तर रामायण में कुश का किरदार निभाने वाले अभिनेता स्वप्निल जोशी को जनता से खूब प्यार मिला था और आज भी मिल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं उन्हें ये रोल कैसे मिला था। दरअसल स्वप्निल जोशी बचपन में नाटक में भाग लेते थे। वहीं से वह एक्टर विलास राज की नजर में आ गए। विलास स्वप्निल के घर आए, उनके पिता से बात की और स्वप्निल फोटो लेकर चले गए।
3 of 5
Swapnil Joshi
- फोटो : ट्विटर
उस वक्त स्वप्निल एक छोटे से चॉल में रहते थे। उनकी फोटो को विलास राज ने सागर आर्ट्स प्रोडक्शन में दिया था, जिसके बाद रामानंद सागर को छोटे स्वप्निल पसंद आ गए थे। लेकिन इसमें बड़ी समस्या बातचीत की थी क्योंकि उन दिनों स्वप्निल की चॉल में सिर्फ एक घर में फोन हुआ करता था। ऐसे में जब उनके पड़ोसी के घर फोन आया तो उन्हें यकीन नहीं हुआ और स्वप्निल के घर वालों ने बात करने से इनकार कर दिया।
4 of 5
Swapnil Joshi
- फोटो : social media
स्वप्निल के पड़ोसी के घर लगातार छह दिनों तक फोन आता रहा। इसके बाद जब मोती सागर ने फोन किया तब जाकर स्वप्निल के परिवार से बात हुई। इसके बाद मोती सागर ने स्वप्निल और उनके पिता को ऑफिस आने के लिए कहा। बाद में दोनों रामानंद सागर जी से मिले और उन्हें कुश के रोल के लिए चुना गया।
5 of 5
Swapnil Joshi
- फोटो : file photo
स्वप्निल बड़े होने पर कई सीरियल में काम कर चुके हैं। इन सीरियल्स में 'कृष्णा, अमानत', 'दिल विल प्यार व्यार', 'हद कर दी', 'भाभी', 'देश में निकला होगा चांद', 'हरे कांच की चूड़ियां' शामिल हैं। टेलीविजन के अलावा स्वप्निल फिल्मों में भी सक्रिय हैं। इन फिल्मों में 'गुलाम-ए-मुस्तफा', 'मितवा', 'वेलकम जिंदगी' और 'तू ही रे' हैं।