Rakhee Gulzar: अभिनय की दुनिया में दमदार वापसी को तैयार राखी गुलजार, बोलीं- वरिष्ठों को पसंद आएगी फिल्म
राखी गुलजार ने हाल ही में इफ्फी 2024 में शिकरत की। अपनी फिल्म 'अमर बॉस' के प्रीमियर में भाग लेते हुए अभिनेत्री ने अभिनय की दुनिया में अपनी वापसी को लेकर खुलकर बात की। साथ ही, सिनेमा की दुनिया में हो रहे बदलावों पर अपने विचार साझा किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राखी गुलजार ने हाल ही में इफ्फी 2024 में अपनी फिल्म 'अमर बॉस' के प्रीमियर में हिस्सा लिया, जिसे भारतीय पैनोरमा के तहत चुना गया था। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने अभिनय में वापसी के फैसले, निर्देशक के साथ अपने तालमेल और सिनेमा की दुनिया में हो रहे बदलावों पर अपने विचार साझा किए। ई-टाइम्स से बातचीत में राखी ने लंबे समय बाद फिल्म करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि कैसे एक दिलचस्प कहानी ने उन्हें अभिनय में वापसी करने के लिए प्रेरित किया।
राखी गुलजार ने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी पर बात करते हुए कहा, "सच में काफी समय हो हो चुका है। मैंने चुपचाप देखा कि मेरे बहुत से समकालीन कलाकार, जिनके साथ मैंने पहले काम किया था, हमें छोड़कर चले गए, लेकिन साथ ही नई पीढ़ी के कलाकार भी उभरकर सामने आए हैं। एक दिन शिबू (शिबोप्रसाद मुखर्जी) ने कहा कि वह स्क्रिप्ट के साथ उनसे मिलना चाहते हैं। मैंने साफ कहा कि मैं अब फिल्मों में अभिनय नहीं करूंगी। हालांकि, वह मुझे इतनी स्नेह भावना से कहानी सुनाने की इच्छा व्यक्त की कि मैं सहमत हो गई।"
उन्होंने आगे कहा, "फिल्म का विषय और पात्र बहुत दिलचस्प थे और मैं आत्मविश्वास से कह सकती हूं कि इस फिल्म की कहानी वरिष्ठ नागरिकों और कामकाजी महिलाओं को काफी पसंद आएगी। वे इसे अच्छे से महसूस कर पाएंगे।"
राखी ने फिल्म के निर्देशक और अभिनेता शिबोप्रसाद मुखर्जी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा, "वह फिल्म में मेरे बेटे का किरदार निभा रहे हैं और वह किरदार बहुत वास्तविक है, लेकिन मां-बेटे के रिश्ते में एक कड़वाहट भी है। शिबू एक निर्देशक के रूप में बहुत शांत और सलीके से काम करवाते हैं और मुझे लगता है कि यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।"
अपनी वापसी को लेकर राखी ने कहा, "मैं काफी हद तक यहीं थी, मेरी बेटी फिल्म बना रही है, मैं नए कलाकारों और समकालीनों के संपर्क में हूं, मैं पूरी तरह से इंडस्ट्री में हूं। लेकिन हां, एक अभिनेत्री के रूप में फिल्म का चयन अंदर से आना चाहिए। कोई मुझे फिल्म करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, मैंने इसे करना चाहा और इसलिए मैंने इसे किया। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात फिल्म का विषय और कहानी होती है। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई।" गौरतलब है कि हाल ही में बड़े पर्दे पर फिल्म करण-अर्जुन को दोबारा रिलीज किया गया है। इस फिल्म में राखी ने सलमान खान और शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी।
Chal Zero Par Chalate Hain: ‘जीरो से रिस्टार्ट’ का गाना ‘चल जीरो पर चलते हैं’ हुआ लॉन्च