कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। लेकिन उन्हें अब तक होश नहीं आया। राजू के भाई ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजू अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बता दें कि पिछले महीने की 10 तारीख को दिल का दौरा पड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Raju Srivastava: 35 दिन बाद भी नहीं आया राजू को होश, भाई दीपू बोले- आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन