दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'काला' का टीजर रिलीज किया जा चुका है। रिलीज होते ही ये टीजर सोशल मीडिया पर छा गया। अब इसका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रजनीकांत नहीं बल्कि क्रिकेट के हीरो नजर आ रहे हैं।
'काला' के टीजर में रजनीकांत ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी भी आ रहे नजर, यहां देखें Viral Video
जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का है जो कि उनके एक फैन ने बनाया है। इसमें धोनी को रजनी अवतार में दिखाया गया है। ये टीजर आते ही तेजी से वायरल हो रहा है।
आगे की स्लाइड में देखें वीडियो
इस टीजर में महेंद्र सिंह धोनी के साथ पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव और प्रियंका चोपड़ा को दिखाया गया है। इस दौरान धोनी के अलग-अलग फुटेज हैं। वीडियो को उनके एक फैन ने एडिट किया है जिसमें ऐसा लगता है कि डायलॉग इन्हीं खिलाड़ियों ने बोले हैं।
#KaalaTeaser MS Dhoni Version. Love. Rajini & Mahi Combo. #Dhoni #Kaala #Rajinikanth @msdhoni @msdfansofficial @ChennaiIPL @superstarrajini pic.twitter.com/ANUE0mPBqU
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी भी रजनीकांत की तरह ही दक्षिण में काफी फेमस हैं। धोनी ने करीब 8 साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है, इस बार फिर वो सीएसके की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। धोनी को चेन्नई में 'थाला' कहा जाता है तो वहीं रजनीकांत को 'थलाइवा' कहा जाता है।