सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारु असोपा के बीच तकरार चल रही है। दोनों की शादी शुरू से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी चारु राजीव के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करती रहती हैं, तो कभी दोनों साथ में भी नजर आ जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर चारु को तो जनता का समर्थन मिल रहा है, लेकिन राजीव सेन जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। इन सबके बीच राजीव सेन की मां की तबियत बिगड़ रही थी, इसीलिए उन्होंने आखिरकार तलाक का फैसला ले लिया है।
2 of 4
चारू असोपा-राजीव सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर राजीव को लोग बेटी के प्रति गैर जिम्मेदार बताकर ट्रोल कर रहे थे। लोगों ने राजीव को अपना जन्मदिन बेटी के साथ न मनाने को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई थी। जिसके बाद राजीव ने ट्रोल से सभी सवालों का जवाब दिया है। राजीव ने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ ही रहना पसंद करते हैं और जन्मदिन भी उन्हीं के साथ मनाना चाहते थे, लेकिन चारु आखिरी वक्त पर जियाना को लेकर अपने भाई के घर चली गईं। तब उन्होंने अपना जन्मदिन मां के साथ मनाने के निर्णय लिया।
3 of 4
चारु असोपा, राजीव सेन
- फोटो : Instagram: @asopacharu
राजीव ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि अगर आपको कोई चीज पसंद नहीं आती है तो उसे लेकर बात करें, बार-बार मेरी बेटी का नाम लेकर मुझे सुनाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मीडिया में मेरे बारे में सारी बातें खुली हुई हैं, ऐसे में कुछ तो शर्म करो और अपने अंदर झांको। अपने तलाक के बारे में बात करते हुए राजीव ने कहा कि हमने चारु से इस बारे में बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला, और अब शायद ये शादी नहीं चल पाएगी।
4 of 4
राजीव सेन और चारू असोपा
- फोटो : इंस्टाग्राम
राजीव ने ये भी कहा कि वह हमेशा चारु के लिए मौजूद रहेंगे और बेटी जियाना की परवरिश वह चारु से अलग होनो के बाद भी करते रहेंगे। इन जवाबों के जरिए राजीव ने ये कन्फर्म कर दिया है कि अब उनकी शादी में कुछ नहीं बचा है और दोनों फाइनली तलाक ले लेंगे।