बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली राधिका इन दिनों जी5 पर रिलीज हुई अपनी फिल्म 'फॉरेंसिक' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। राधिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करतीं और न ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राधिका ने अपनी शादी को लेकर बात की और बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें क्यों नहीं हैं।
2 of 4
राधिका आप्टे, बेनेडिक्ट टेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राधिका आप्टे में 2012 में ब्रिटिश वायलिन प्लेयर और संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। दोनों ही अपनी शादी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। राधिका ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि बेनेडिक्ट टेलर से उनकी मुलाकात 2011 में हुई थी, जब वह डांस सीखने के लिए लंदन गई थीं। दोनों कुछ समय बाद ही साथ रहने लगे और 2012 में एक छोटी सी सेरेमनी में शादी कर ली। इसके बाद 2013 में दोनों ने ऑफिशियल सेरेमनी की।
3 of 4
राधिका आप्टे
- फोटो : instagram
राधिका ने शादी की तस्वीरें नहीं होने पर बात करते हुए कहा, 'जब 10 साल पहले मेरी और बेनेडिक्ट की शादी हुई, तो हम तस्वीरें लेना ही भूल गए। हमने DIY ( डू इट योरसेल्फ) शादी की थी, जिसमें खाना हमने खुद बनाया और अपने दोस्तों की मौजूदगी में नॉर्दन इंग्लैंड में शादी कर ली। हमारे आधे दोस्त फोटोग्राफर थे, लेकिन शादी की तस्वीरें किसी ने क्लिक नहीं की। हम सब नशे में थे और इसलिए मेरे पास शादी की कोई तस्वीर नहीं है, जो एक तरह से अच्छी बात है।'
4 of 4
राधिका आप्टे
- फोटो : instagram/radhikaofficial
इसके आगे राधिका ने कहा कि जब भी यादगार मौकों पर तस्वीरें क्लिक करने की बात आती है तो बेनेडिक्ट सबसे खराब हैं। राधिका ने कहा, ‘मेरे पति बदतर हैं, कोई तस्वीर नहीं क्लिक करते हैं। लेकिन, अब जब हम बाहर जाते हैं तो वो कुछ क्लिक करने की कोशिश जरूर करते हैं।’ बता दें कि राधिका 'फॉरेंसिक' के बाद अब जल्द ही 'विक्रम वेधा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं।