फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pushpa 2 The Rule: Allu arjun Film makers are adding some of the episodes as Christmas gift know final runtime

Pushpa 2: क्रिसमस और नए साल पर 'पुष्पा 2' के निर्माता फैंस को दे रहे खास तोहफा, जानकर बल्लियों उछलेगा दिल

Sat, 21 Dec 2024 10:29 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Dec 2024 10:29 AM IST
सार

Pushpa 2 The Rule: बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' की बंपर कमाई के बीच निर्माता फैंस को क्रिसमस पर खास तोहफा देने वाले हैं। इस फिल्म की अवधि थोड़ी बढ़ाई जाने वाली है।

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule: Allu arjun Film makers are adding some of the episodes as Christmas gift know final runtime
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में जमकर नोट छाप रही है। क्रिसमस के अवसर पर इस फिल्म के निर्माता फैंस को खास तोहफा देने वाले हैं। इस फिल्म में कुछ दिलचस्प एपिसोड जोड़े जाने वाले हैं। इसके बाद फिल्म की अवधि में कुछ इजाफा हो जाएगा। फिर कितना होगा 'पुष्पा 2' का रनटाइम? जान लेते हैं...

विज्ञापन
Trending Videos

Pushpa 2 The Rule: Allu arjun Film makers are adding some of the episodes as Christmas gift know final runtime
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

कितनी होगी फिल्म की अवधि
फिल्म 'पुष्पा 2' को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों का रुख कर रही है। इसकी कमाई के आंकड़े यह गवाही दे रहे हैं। अब क्रिसमस और नए साल के अवसर पर फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों को खास तोहफा देने का प्लान बनाया है। क्रिसमस के अवसर पर मेकर्स इसमें कुछ और एपिसोड जोड़ रहे हैं। इससे फिल्म की अवधि बढ़कर 3 घंटे 40 मिनट होगी।

ये खबर भी पढ़ें:
Year Ender 2024: साल 2024 के सिनेमा में आधी आबादी की धमक, जनवरी से दिसंबर तक महिला कलाकारों का रहा बोलबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

Pushpa 2 The Rule: Allu arjun Film makers are adding some of the episodes as Christmas gift know final runtime
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

क्रिसमस पर होगी और शानदार कमाई
फिल्म 'पुष्पा 2' करीब 20 मिनट के सीन और जोड़े जाएंगे। नए सीन के साथ दर्शकों के लिए यह फिल्म क्रिसमस डे यानी 25 दिसंबर से उपलब्ध होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि क्रिसमस और फिर नए साल की छुट्टियों के दौरान इस फिल्म की कमाई में और ज्यादा इजाफा होगा। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में जोड़ जाने वाले 20 मिनट के सीन दर्शकों को कितने दिलचस्प लगते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
Baby John Advance Booking: तीन हजार स्क्रीन पर दस्तक देगी बेबी जॉन, कितने करोड़ की ओपनिंग लेगी वरुण की फिल्म?

विज्ञापन

Pushpa 2 The Rule: Allu arjun Film makers are adding some of the episodes as Christmas gift know final runtime
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

हिंदी बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 फिल्म
पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा 2' हिंदी पट्टी में जमकर कमाई कर रही है। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर यह नंबर वन फिल्म बन गई है। हिंदी में इसकी कमाई 632.6 करोड़ रुपये हो चुकी है। इसने जवान, पठान, एनिमल, स्त्री 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन अब तक 1005.24 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed