भारत सरकार के सीधे हस्तक्षेप के बाद अमेरिकी प्रशासन ने वहां रविवार को प्रस्तावित पंजाबी अभिनेता और गायक सतिंदर सरताज के लाइव कार्यक्रम को अनुमति देने से इंकार कर दिया है। आरोप है कि ये कार्यक्रम पाकिस्तानी कारोबारी रेहान सिद्दीकी आयोजित कर रहा था। रेहान पर पहले भी भारतीय सितारों को लेकर अमेरिका में कार्यक्रम करने और इससे मिली रकम का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों में करने के आरोप लग चुके हैं। अमेरिका के ह्यूस्टन में 17 अप्रैल को होने वाला कार्यक्रम राज्यसभा सांसद के एल मीणा की पहल पर रद्द किया गया है।
2 of 4
सतिंदर सरताज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक राज्यसभा सांसद के एल मीणा ने गृह मंत्री अमित शाह से पूरे मामले की शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक अमेरिका में होने जा रही सतिंदर सरताज की लाइव परफॉर्मेंस का आयोजक रेहान सिद्दीकी है जिसे पहले भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए काली सूची में डाला जा चुका है। इस पत्र में रेहान सिद्दीकी के रिश्ते पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से होने की बात कही गई है।
3 of 4
सतिंदर सरताज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रेहान सिद्दीकी का नाम सोशल मीडिया पर दो साल पहले खूब वायरल हुआ था। रेहान की भारतीय फिल्म सितारों के साथ की तस्वीरें भी तब खूब साझा की गईं थी। उस समय ह्यूस्टन में भारत के कौंसुलेट जनरल की संस्तुति पर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। तब ये शिकायत शिवसेना के सांसद राहुल शेवाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह से की थी। रेहान सिद्दीकी की ताजा कोशिशों की जानकारी मिलने के बाद सरकार ने फिर से सीधी सर्जिकल स्ट्राइक की और इस शो को बंद करवा दिया है।
4 of 4
सतिंदर सरताज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीणा ने भी अपनी शिकायत में रेहान सिद्दीकी के संबंध भारत विरोधी तत्वों से होने का आरोप लगाया है और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से मिलने वाले धन का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों में होता रहा है। बीजेपी नेता सुरेश नखुआ ने भी इस मामले को उठाया था और पंजाबी गायक व अभिनेता सतिंदर सरजात का कार्यक्रम रोकने की अपील की थी। जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा कदम उठाए जाने के बाद इस कार्यक्रम की टिकट बिक्री बंद हो चुकी है और संबंधित स्थल पर से भी सतिंदर के पोस्टर उतार दिए गए हैं।