ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में वक्त बिता रही हैं। प्रियंका ने अपने पिता अशोक चोपड़ा को याद करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं है। प्रियंका के पिता का 70वां जन्म दिवस है। इस मौके पर अभिनेत्री भावुक हो गईं।
पिता को याद कर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, साझा किया थ्रोबैक वीडियो
प्रियंका ने जो वीडियो साझा किया है वो एक अवॉर्ड फंक्शन का है जिसमें उनके पिता अशोक चोपड़ा उनकी जगह अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। अवॉर्ड सेरेमनी में वो प्रियंका की तारीफ कर रहे थे। उन्होंने अवॉर्ड उन सभी लोगों के नाम किया जो छोटे शहरों से आकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नाम कमाने में सफल रहे।
वीडियो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'मुझे हमेशा प्रोत्साहित करने वाले। आप 70 साल के हो गए। आपको याद करती हूं डैड।'
My forever cheerleader. You would have been 70 today. Miss you dad. ❤️
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही वो अपने फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आने वाली हैं। वह अपनी नई हॉरर फीचर फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसका नाम 'एविल आई' है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की निर्माता हैं। अपनी नई फिल्म की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस ने किया था।