प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह इंटरनेशनल आइकन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनेत्री हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से बयान देती हैं। कई बार फैंस प्रियंका के इस रवैये की सराहना करते हैं। अब हाल ही में, प्रियंका के पति निक जोनस ने भारत में कॉन्सर्ट किया, जहां उन्हें भारतीय जनता ने खूब प्यार दिया। अब देसी गर्ल ने फैंस को धन्यवाद दिया है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
- फोटो : social media
बॉलीवुड की देसी गर्ल से शादी करने के बाद निक पहली बार भारत में कॉन्सर्ट करने आए। इस कॉन्सर्ट के दौरान भारत की जनता ने निक की गर्मजोशी से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर इस कॉन्सर्ट की वीडियोज और फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ ने निक का जीजू-जीजू के जोरदार नारे लगाकर स्वागत किया। अब प्रियंका ने मुंबई और अपने फैंस को खास अंदाज में शुक्रिया कहा है।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मुंबई के लोलापालूजा इंडिया में निक के प्रदर्शन के दौरान जीजू-जीजू का नारा लगाती भीड़ का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, "मेरा दिल, धन्यवाद मुंबई।" फेस्ट से पहले, अभिनेत्री ने उनकी सराहना भी की क्योंकि यह पहली बार था जब जोनस ब्रदर्स ने भारत और मुंबई में प्रदर्शन किया है।

4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि निक जोनस को फैंस के अलावा अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी जीजू का टैग दिया। अभिनेत्री का एक एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आइसक्रीम खाते हुए बोल रही है कि जीजा जी स्टेज पर हैं। तापसी का यह पोस्ट भी फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'यह तो पूरे भारत के जीजू हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भारत की जनता खातिरदारी करने के लिए तैयार है।'
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनके पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमे एक 'सिटाडेल 2' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है।