प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आई हुई हैं। नेटफ्लिक्स के लिए बन रही इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे, दोनों ही फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन एक अरसे के बाद दिल्ली आई प्रियंका दिल्ली के खाने का पूरा लुत्फ उठा रही हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो पान खाती हुई नजर आ रही हैं।
'500 के नोटों की चाट' के बाद प्रियंका चोपड़ा ने चबाया दिल्ली का पान, दिया ये बयान
प्रियंका ने पान खाते हुए तस्वीर को पोस्ट किया और साथ में लिखा, "सब सेटपान, पान टेस्टिंग"। इस तस्वीर में प्रियंका ने काले रंग की ड्रेस के ऊपर भूरे रंग की हुड पहनी हुई है और वो पान को चख रही हैं। इससे पहले प्रियंका दिल्ली की मशहूर दौलत की चाट में डीजर्ट खाते हुई दिखी थी। जो डिजर्ट प्रियंका खा रही थी वो पूरा डिजर्ट 500 रुपये के नोट से चारों तरफ से ढका हुआ था। इसकी तस्वीर भी प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।
प्रियंका ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा था, "मेरे डिजर्ट में कैश,यह है पहली दौलत की चाट"। प्रियंका दिल्ली में फैले प्रदूषण के बीच भी शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने इस बात की जाकारी कुछ दिन पहले एक सेल्फी शेयर करते हुए दी थी। उन्होंने इस सेल्फी में एक मास्क पहना हुआ था और इसके साथ कैप्शन में लिखा था," द व्हाइट टाइगर के शूट के दिन, कितना मुश्किल हैं यहां पर शूटिंग करना,ऐसे हालातों में उन लोगों का क्या हाल होगा जो यहां रह रहें हैं। हम लोग खुशकिस्मत हैं की हमारे पास एयर प्योरिफायर मास्क हैं।"
प्रियंका की अगली फिल्म अरविंग अदिगा की किताब द व्हाइट टाइगर पर आधारित है। इस फिल्म को आदर्श गौरव डायरेक्ट कर रहे हैं।पहले दिन की शूटिंग की तस्वीर को भी प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के बीच शेयर किया था। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा था "इतनी बेहतरीन टीम के साथ काम करने को मैं बेताब हूं अब और इंतजार नहीं हो रहा है।शूटिंग का पहला दिन।" फिल्म की शूटिंग अभी कुछ हफ्ते तक और चलेगी।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on