प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ अमेरिका में वक्त बिता रही हैं। लॉकडाउन में प्रियंका समय समय पर अपनी तस्वीरें साझा करती रही हैं, जिनमें वो परिवार के साथ एंजॉय करती दिखीं। इस बीच अब प्रियंका ने एक तस्वीर पोस्ट कर बताया कि उनके घर नन्हा मेहमान आया है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर आया नन्हा मेहमान, तस्वीर साझा कर दी जानकारी
प्रियंका और निक की जिंदगी में आया ये मेहमान कोई और नहीं बल्कि उनका नया डॉगी पांडा है जिसे वो अपने घर ले आए हैं। प्रियंका डॉगी का स्वागत करती दिखीं। प्रियंका और निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डॉगी की तस्वीर के साथ यह जानकारी दी।
प्रियंका को जानवरों से बेहद प्यार है। उनके पास पहले से ही दो डॉगी थे अब उन्होंने एक और अडॉप्ट कर लिया है। उनका ये नया डॉगी ऑस्ट्रेलियन शेपर्ड मिक्स ब्रीड है। अपने डॉगी के साथ प्रियंका ने लिखा- 'हमारी नई फैमिली फोटो। परिवार में स्वागत है पांडा। हमने इस छुटकू को (जो ज्यादा दिनों तक छुटकू नहीं रहेगा) कुछ हफ्ते पहले गोद लिया था। हमें ठीक से नहीं पता लेकिन लगता है कि ये हस्की और ऑस्ट्रेलियन शेपर्ड का मिक्स है। उसकी आंखें तो देखो। और कान भी।'
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
तस्वीर को निक जोनस ने साझा करते हुए लिखा कि 'हमारे परिवार में पांडा का स्वागत है। पांडा एक हस्की ऑस्ट्रेलियन शेपर्ड मिक्स ब्रीड है। हम इससे प्यार करने लगे हैं।'
A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on
बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद प्रियंका ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजहन' से प्रियंका ने अभिनय की शुरुआत की। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है।